फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 शिक्षकों की रूकेगी सेलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में मध्याह्न भोजन वितरण की सूचना नहीं देने वाले शिक्षकों की खैर नहीं। सूचना नहीं देने पर जिले के 450 स्कूलों के शिक्षकों की सैलरी रोकने की तैयारी की जा रही है। बीएसए ने बताया कि जिन स्कूलों के शिक्षकों के मोबाइल पर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण (एमडीएम) से कॉल नहीं आ रही है, वह अपना नंबर फीड करा लें तथा फिलहाल टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल के माध्यम से सूचना दर्ज करा दें।
विज्ञापन

दो जुलाई से स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। स्कूलों में प्रतिदिन कितने बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इसकी सूचना मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ को दी जाती है। लखनऊ से शिक्षकों के मोबाइल पर कॉल आती है, पर जिले के 450 स्कूल ऐसे बताए जाते हैं जो भोजन वितरण की सूचना एमडीएम को नहीं दे रहे हैं। इन स्कूलों के शिक्षकों की सैलरी रोकने की तैयारी की जा रही है। बीएसए महेश चंद्र ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से इन स्कूलों के शिक्षकों की सूची मांगी है, ताकि कार्रवाई की जा सके। साथ ही बीएसए ने बताया कि भोजन वितरण की सूचना टोल फ्री नंबर 1800-1800-666 तथा 1800-3002-8101 पर मिस कॉल कर दी जा सकती है, जबकि बच्चों की उपस्थिति की संख्या 0522-3808666 पर शिक्षक स्वयं भी दे सकते हैं। उन्होंने बीएसए कार्यालय में भी शिक्षकों से अपना मोबाइल नंबर फीड कराने को कहा है। बीएसए ने बताया कि मध्याह्न भोजन को गंभीरता से नहीं लेने पर शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। आईवीआरएस प्रणाली पर पंजीकृत मोबाइल नंबर बदलने के लिए शिक्षक 0522-4942222 पर मिस कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें