धामपुर। भाकियू की स्योहारा में बैठक हुई जिसमें मंगलवार को धामपुर लोनिवि एक्सईएन कार्यालय पर आंदोलन करने का एलान किया। ब्लाक के प्रवक्ता गजेंद्र सिंह टिकैत का आरोप है कि वह पिछले कई महीने से गांव जटनंगला की क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण चीनी मिल से गन्ना आपूर्ति कराने के बाद अपने घर जा रहा एक किसान ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। कहा कि लोनिवि के अधिकारी लोगों को भरोसा देने के बाद भी उनका काम नहीं कर रहे हैं। वह कई बार संबंधित गांव की क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने की मांग एक्सईएन से कर चुके हैं। दो दिन पहले भी एक्सईएन से इस कार्य को कराने के लिए मिले थे। एक्सईएन ने भरोसा दिया था कि वह जल्द ही उनकी समस्या का निदान कराएंगे। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इसके विरोध में किसान मंगलवार को धामपुर में पहुंच कर एक्सईएन लोनिवि का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।