नजीबाबाद। इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड में एमडीएस इंटर कालेज के आशीष शर्मा ने 445 अंकों के साथ नगर को टॉप किया। एमडीकेवी की बायो ग्रुप की अर्शी 441 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। रिजल्ट पाकर मेधावी खुशी से झूम उठे।
एमडीएस इंटर कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी के अनुसार इंटर में आशीष शर्मा ने विज्ञान वर्ग में 445 अंक के साथ कालेज व नगर टॉप किया। एमडीकेवी की प्रधानाचार्या शोभा वर्मा के अनुसार बायो ग्रुप की अर्शी ने 441 अंकों के साथ कालेज टॉप किया। एमडीकेवी इंटर विज्ञान वर्ग की साक्षी मेहरा ने 437 अंक, ज्योति रानी ने 436 अंक, शीरीन ने 433 अंक प्राप्त किए। मानविकी वर्ग में आलिया, सोफिया, सहर खान, वाणिज्य वर्ग में रमशा खान और व्यवसायिक वर्ग में समीना स्कूल टॉपर रहीं।
एमडीएस इंटर कालेज इंटर विज्ञान वर्ग में शिवेंद्र राज 423, सितांशु गुप्ता 416 अंक प्राप्त कर कालेज के द्वितीय व तृतीय टॉपर रहे। वाणिज्य वर्ग में अभिनव अग्रवाल, साहित्यिक वर्ग में तापश कुशवाहा टॉपर रहे। साहू छजमलदास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में नीतू सिंह 430, राधिका देवी 427, दिव्यांशु 422, निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की हिमानी और काजल ने समान 415 अंक, विनीता ने 414 और प्रशांत ने 410, सेट मेरी मंडावली के शुभम कुमार 423, अभिषेक 417 और दिपांशु 403 अंकों, आरबीएस इंटर कालेज नांगलसोती के हरजेंद्र 427, रवि कुमार 425, राहुल कुमार 424 के साथ कालेज के प्रथम तीन टॉपर बने। नजीबुद्दौला इंटर कालेज की सना परवीन ने 424 अंकों के साथ कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नूतन इंटर कालेज तिसोतरा के विपुल राजपूत, दिपांशु शर्मा और पूनम कालेज के प्रथम तीन टॉपर रहे।