नगर, ग्रामीण क्षेत्र में रोजाना होगी गश्त: कोतवाल
धामपुर। अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत 10-10 पुलिस कर्मियों की टीम पहले तो नगर में गश्त करेगी और उसके बाद क्रमबार हर गांव में जाकर गश्त किया करेगी। यह अभियान पुलिस ने बुधवार से शुरु कर दिया है।
कोतवाल शक्ति सिंह तोमर ने बताया कि इस प्लान के तहत पुलिसकर्मियों की एक दर्जन टीमें बनाई गई है। प्रत्येक टीम में 10 पुलिसकर्मी शामिल किए गए है। गश्त के दौरान यह पुलिसकर्मी मिलने वाले प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति की न केवल तलाशी लेंगे बल्कि उसकी संदिग्धता के बारे में भी उसे थाने लाकर पूछताछ करेंगे। कोतवाल ने बताया कि बुुधवार को पुलिस ने करीब दो दर्जन से अधिक गश्त के दौरान संदिग्ध मिले व्यक्तियों की तलाश ली। पुलिस की इस कार्यवाही से लोगों में हड़कंप मच गया। यह अभियान प्रतिदिन सांय पांच बजे से चलेगा।