फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने किया थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। एडीजी बरेली जोन प्रेम प्रकाश ने नगीना पुलिस स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने होली के रंग के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद स्थल का भी मोहल्ला चौधराना पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीजी सुबह नगीना पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में उन्होंने सीओ महेश कुमार, थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह के साथ थाने के सभी भवन, पुलिस कर्मियों के बैरक, रिकार्ड रूम, कंप्यूटर रूम, शस्त्र गृह, और मैस का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। थाना प्रभारी को निर्देशित दिया कि वे प्रतिदिन मैस के खाने का मेन्यू चैक करें। उन्होंने क्षेत्र के अपराधियों पर नकेल कसने के भी निर्देश दिए। बीट के 17 पुलिस कर्मियों से उनके क्षेत्र की जानकारी ली। उन्होंने बीट के दो पुलिस कर्मियों को कानून की उचित जानकारी रखने पर ब्रजपाल एवं राजेश कुमार को पांच-पांच सौ रुपये का पुरस्कार देने की संस्तुति की। इसके बाद एडीजी बल के साथ मोहल्ला चौधराना पहुंचे जहां होली के गीले रंग के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान एसडीएम गजेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। उधर, पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गई हैं। उन्हें सुधारने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें