फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी की मरम्मत करने पहुंची जेसीबी को कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव सुल्तानपुर के जंगल में किसानों ने पानी से टूटी नहर की पटरी की मरम्मत करने पहुंची जेसीबी को कब्जे में ले लिया। आक्रोशित किसानों ने नहर के पानी में डूबकर बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। किसानों मरम्मत कार्य बंद कराकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

गांव सुल्तानपुर के जंगल में एक दिन पूर्व जर्जर पड़ी नहर की पटरी टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। बुधवार शाम करीब चार बजे नहर की टूटी पटरी की मरम्मत करने के लिए जेसीबी मशीन पहुंची। सूचना पर पूर्व प्रधान चंद्रवीर सिंह, पंकज सिंह, नरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, योगेश कुमार, छत्रपाल सिंह, अरविंद कुमार, सुरेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, विश्वास कुमार, मोनू सिंह आदि मौके पर जमा हो गए। किसानों ने पानी में डूबकर बर्बाद हुई अपनी फसल का मुआवजा मांगते हुए हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया और उसके चालक को बंधक बना लिया। किसान अपनी पानी में डूबकर बर्बाद हुई फसल की पैमाइश कराकर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। देर शाम तक किसानों के धरने में कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा। किसान अपनी मांग को लेकर अड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें