फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपेर्ट दर्ज नहीं हुई तो एसपी कार्यालय के सामने जान दे देगे: छतर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पूर्व सेक्रेट्री छतर सिंह ने चेताया कि मोनिका का जिला पंचायत का पर्चा दाखिल कराते वक्त उन पर हमला करके लूटपाट करने वालों के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर अगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह एसपी कार्यालय के सामने आत्महत्या कर लेंगे। सांसद भारतेंद्र सिंह के दबाव में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए छतर सिंह ने कहा कि 12 मार्च को वह मोनिका का पर्चा दाखिल कराने कलक्ट्रेट गए थे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह समेत 15-20 लोगों ने उन पर हमला बोल कर मारपीट की और गले से सोने की चेन एवं16600 रुपये लूट लिए। उन्हें बचाने आए दो लोगों के साथ भी मारपीट की गई । शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो हमलावर वहां पहले से ही मौजूद थे। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अगले दिन पुलिस ने उनका मेडिकल तो करा लिया पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप लगाया कि सांसद भारतेंद्र सिंह के दबाव में पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। छतर सिंह ने कहा कि भाजपा नेता उनसे इसलिए खुन्नस रखते हैं क्योंकि वह गरीब , मजलूम व मुस्लिमों की लड़ाई लड़कर उनकी मदद करते है। भाजपा के नेता उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उनकी जान का खतरा बना हुआ है। कभी भी कोई घटना उनके साथ हो सकती है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर वह आत्महत्या करके खुद जान दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें