बिजनौर (ब्यूरो)। मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी युवा समाज सेवी मोहम्मद हनीफ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर नेशनल हाइवे-119 मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का पुर्ननिर्माण कराकर गड्ढामुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
शनिवार को डीएम को दिए ज्ञापन में हनीफ ने बताया कि नेशनल हाइवे बिजनौर से लेकर मीरापुर तक पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है। कई उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। युवा समाज सेवी ने शीघ्र ही हाइवे को गड्ढामुक्त कराने की गुहार लगाई है।
बाइक चोरी
बिजनौर (ब्यूरो)। आवास विकास कालोनी निवासी अजित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर बाइक बरामद करने की मांग की है। शनिवार को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर के एक विवाह मंडप में आया था। बाइक खड़ी करके वह अंदर चला गया। वापस आने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश करने पर भी मोटर साइकिल का सुराग नहीं लगा।