फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बीमा और सुरक्षा योजना के लिए ग्रामीणों को करें जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। एसडीएम ने राजस्व कर्मचारियों से प्रधानमंत्री बीमा एवं सुरक्षा योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को प्रेरित करने, होलिका दहन से संबंधित स्थानों का निरीक्षण करने तथा राजस्व कार्यों के क्रियान्वयन के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी की उपस्थिति में राजस्व कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। राजस्व कर्मचारियों से एसडीएम ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का ग्रामीणों को लाभ दिलाने के लिए उन्हें प्रेरित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने राजस्व कर्मचारियों से होली पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण करने, दहन स्थलों से संबंधित विवादों का पता लगाने तथा दहन स्थलों के आसपास अवरोध दूर कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व कर्मचारियों को कार्य के प्रति गंभीर रहने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने तथा राजस्व रिकॉर्ड के रखरखाव के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें