फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के कराए तबादले पर हाईकोर्ट से मिला स्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले पर हाईकोर्ट से मिला स्टे
विज्ञापन

बिजनौर। सत्ता दल द्वारा कराए अफजलगढ़ के इस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के तबादले पर हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। इंस्पेक्टर ने हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार की देर रात अफजलगढ़ थाने का पुन: चार्ज ले लिया हैं। विधायक को इससे करारा झटका लगा है।
विज्ञापन

23 दिसंबर को अफजलगढ़ के इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा शहर कोतवाल फतेह सिंह का लखनऊ जोन के लिए तबादला हो गया था। सत्ता दल के एक विधायक ने दोनों इंस्पेक्टर का तबादला कराया था। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अगस्त माह में लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के दौरान दोनों इंस्पेक्टर की भूमिका को लेकर विधायक उनसे नाराज थे। तबादले के बाद प्रेमवीर राणा तो हाईकोर्ट की शरण में चले गए। फतेह सिंह एक सत्ता दल के नेता के साथ अपना तबादला रुकवाने के प्रयास मे जुटे रहे। फतेह सिंह का तबादला तो नहीं रुका। प्रेमवीर राणा के तबादले पर हाईकोर्ट इलाहाबाद से स्टे मिल गया है। सोमवार की देर रात प्रेमवीर राणा ने अफजलगढ़ थाने का चार्ज ले लिया है। उससे तबादला कराने वाले विधायक को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें