फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीएस इंटर कॉलेज में हुआ सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/नांगलसोती (बिजनौर)। आरबीएस इंटर कॉलेज में साहित्यकार और शैक्षिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवप्रसाद लाल के कथा संग्रह रोशनी का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

शिक्षाविद आरबीएस इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक स्व. रामपाल सिंह के जन्मदिन पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रबंध समिति के प्रबंधक राघव प्रताप, अध्यक्ष समर सिंह, प्रधानाचार्य शिवप्रसाद लाल की उपस्थिति में मुख्य अतिथि कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश्वर चतुर्वेदी ने समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने हिंदी को राष्ट्र की मातृभाषा बताते हुए इसके अभिनव विकास की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह में प्रधानाचार्य शिवप्रसाद लाल की कथा संग्रह रोशनी का विमोचन किया गया। विशिष्ठ अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय की डॉ. सुधा सिंह, महावीर सिंह, मुकेश सिंहा ने हिंदी साहित्य का समाज निर्माण में योगदान की चर्चा की। वक्ताओं ने शिक्षाविद स्व.रामपाल सिंह के शिक्षा और समाजसेवा में दिए गए योगदान की प्रशंसा की। विद्यालय की ओर से साहित्यकार डॉ. जगदीश्वर चतुर्वेदी, सुधा सिंह तथा मेधावी प्रतिभाओं कुणाल हल्दिया, रोहन टंडन, कुमकुम, शुभम, सुनयना, पहलवान शिवानी को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की ओर से शिक्षाविद स्व.रामपाल सिंह की पत्नी लीलावती, प्रधानाचार्य शिवप्रसाद लाल, डॉ. दिनेश प्रताप को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने साहित्यकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें