फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से ठंड का प्रकोप जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
4.6 डिग्री पहुंचा तापमान, बारिश की संभावना
विज्ञापन

बिजनौर। कोहरे और सर्द हवा के कारण बृहस्पतिवार सर्दियों के इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पुरवा हवा के चलने से बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

साल बदलने के साथ ही शुरू हुआ सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन भर घना कोहरा छाया रहने और ठंडी हवा चलने से ठिठुरन और गलन बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को भी पूरा दिन घना कोहरा छाया रहा, ठंडी हवा चलती रही। कोहरे के साथ हवा के झोंके सर्दी के प्रकोप को और बढ़ा रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह अलाव और हीटर का सहारा लिया जा रहा है। शाम को चार बजे के बाद सूर्य देवता के दर्शन तो हुए, लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से कोहरा छा गया। सूरज निकलने के बाद भी ठंडक कम नहीं हुई। इन सर्दियों में अभी तक तापमान पांच डिग्री से कम नहीं हुआ था, लेकिन बृहस्पतिवार को तापमान 4.6 डिग्री सेल्यिस तक जा पहुंचा। अधिकतम तापमान भी दस डिग्री सेल्सियस ही रहा। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार बृहस्पतिवार को पुरवा हवा भी चली है, अगर हवा ज्यादा दिन चली तो बारिश के आसार बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें