फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने के मामले में शिक्षक तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों से झाड़ू लगवाने वाला शिक्षक तलब
विज्ञापन

अफजलगढ़। नवाबपुरा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाने वाले शिक्षक को बीएसए ने तलब कर लिया है। वहीं अभिभावकों ने शिक्षक को निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का मामला तूल पकड़ा गया है। अभिभावकों ने डीएम से शिक्षक को निलंबित करने की मांग की है। आरोप है स्कूल में बच्चों को स्वच्छ रहने की दुहाई देकर गंदगी की साफ सफाई कराई जाती है। जफरूद्दीन, नरेश का आरोप है कि स्कूल के अधिकांश शिक्षक देरी से पहुंचते हैं। आने जाने का कोई समय नहीं है। इसी वजह से आनन फानन में स्कूल परिसर की सफाई बच्चों से कराई जाती है। कोई सफाई कर्मी भी स्कूल में नहीं आता है। अभिभावकों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई का इसी तरह से ढर्रा चलता रहेगा तो वह अपने बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं भेजेंगे। यदि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो वह अपने बच्चों ने नाम स्कूल से विच्छेद करा लेंगे। उधर, एबीएसए सुनील डवराल का कहना है कि उच्चाधिकारियों को मामले की रिपोर्ट भेजी जा रही है। जांच कर शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें