फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम ने कासमियां इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने उन कक्षों को भी देखा जहां पर एक दिसंबर को नगर निकाय चुनाव की मतगणना होगी।
एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने शनिवार को कासमियां इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम और नगर निकाय चुनाव के मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। कासमियां इंटर कॉलेज में नगरपालिका परिषद नजीबाबाद और नगर पंचायत साहनपुर की मत पेटियां रखी हुई हैं। नजीबाबाद की मत पेटियों को रखने के लिए विद्यालय के मुख्य परिसर में कक्ष संख्या 3 को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। कक्ष संख्या 4 से कक्ष संख्या 15 तक नगरपालिका परिषद नजीबाबाद की मतगणना होगी। स्कूल के इसी परिसर में मैदान के दूसरी ओर नगर पंचायत साहनपुर की मत पेटियां रखने के लिए कक्ष संख्या 43 को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। कक्ष संख्या 40 से 42 तक तीन कक्षों में साहनपुर नगर पंचायत की मतगणना होगी। बालिका विभाग में नगरपालिका परिषद किरतपुर और नगर पंचायत जलालाबाद की मतगणना होगी। कक्ष 16 में किरतपुर की मत पेटियां रखी गईं हैं। कक्ष संख्या 11 से कक्ष संख्या 15 में किरतपुर नगरपालिका की मतगणना होगी। जबकि नगर पंचायत जलालाबाद की मतगणना बालिका परिसर में ही कक्ष संख्या 3 से कक्ष संख्या 7 में की जाएगी। कक्ष संख्या 2 को जलालाबाद का स्ट्रांग रूम बनाया गया है।
विज्ञापन


संगीनों के साये में हैं मत पेटियां
कासमियां इंटर कॉलेज परिसर में नगरपालिका परिषद नजीबाबाद और किरतपुर के साथ नगर पंचायत जलालाबाद, साहनपुर के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा रात-दिन दो-दो सिपाही कर रहे हैं। कॉलेज परिसर में ही दो कक्षों में नगर निकाय मतदान से पूर्व ही फोर्स डेरा डाले हुए है। एक कक्ष में अग्निशमन दस्ता ठहरा हुआ है। जिन कक्षों में मत पेटियां रखीं हैं, उनमें प्रशासन ने एक सीसीटीवी कैमरा अंदर और एक कैमरा स्ट्रांग रूम के बाहर लगाया हुआ है। स्कूल के अपने भी कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन


कॉलेज का शिक्षण कार्य प्रभावित
कासमियां इंटर कॉलेज में नगर निकाय चुनाव व्यवस्था संचालित होने से बालक और बालिका परिसर में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। स्कूल प्रशासन कॉलेज की दूसरी मंजिल पर अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं और शिक्षण कार्य संचालित करा रहा है। प्राइमरी विभाग के बच्चों को खुले आकाश में बैठकर पढ़ने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें