फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के कोने-कोने में कई उच्च पदों पर आसीन हैं पुरातन छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागऊं पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय... सरीखी भावनाओं के साथ पुरातन छात्रों ने उन्हें पढ़ाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

राजवंश धर्मशाला में रविवार को मां सरस्वती को नमन कर शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज से वर्ष 1982 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले उन छात्रों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जो वर्तमान में देश के कोने-कोने में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पुरातन छात्रों में एसपी इंटेलिजेंस बरेली संसार सिंह, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी नरेंद्रपाल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर जनरल ऑल इंडिया रेडियो दिल्ली मुकेश कुमार, डीआईजी पार्लियामेंट डिफेंस कोमल सिंह, पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे आदेश मित्तल सहित विभिन्न शख्सियत ने शिक्षकों को अभिनंदन पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सम्मान पाने वाले शिक्षक आरएम माहेश्वरी ने कहा कि उन्हें इस बात का जीवन पर्यंत गर्व रहेगाऊ कि उनके द्वारा पढ़ाए गए विद्यार्थी देश में एमडीएस इंटर कॉलेज और अपने गुरुजनों का नाम ऊंचा कर रहे है। इंद्रदेव भारती ने कहा कि अब तक हमारे बीच जो रिश्ता गुरु-शिष्य का था, पुरातन छात्रों ने सम्मान समारोह आयोजित कर उसे अब एक परिवार का रूप दे दिया है। हरपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 1982 में कॉलेज से पासआउट छात्रों से उनका संपर्क महज 15-20 दिन हुआ, मगर इतने कम समय में भी कुछ छात्रों ने उन्हें खासा प्रभावित किया।
विज्ञापन

आलोक त्यागी के संचालन में आयोजित समारोह में शेखरचंद शर्मा, केके गुप्ता, महिपाल सिंह, अमर सिंह, गेंदा सिंह, इंद्रदेव भारती, आरएम माहेश्वरी, बाबूराम, बेनी प्रसाद, रामअवतार, हरपाल सिंह, कृष्णचंद पांडे, वीके अरोड़ा आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक संजीव गोयल, नरेंद्रपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया। पुरातन छात्रों में मधुसूदन शर्मा, आदेश मित्तल, संजय सक्सेना, बृजेश कुमार, संजय शर्मा, राजीव अग्रवाल, कपिल सराफ, भूपेंद्र सिंह, देशराज सिंह, सुभाषचंद, मुकुल शर्मा, रामरतन सिंह, सुरेेशचंद्र, संदीप माहेश्वरी, दुष्यंत तोमर, अतुल गोयल, प्रवीण रूहेला, सुभाष तोमर, विवेक अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें