फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ शाखाओं का हुआ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने डाक सेवाओं को प्रभावी बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के प्रति गंभीर रहने की वचनबद्धता दुहराई।
विज्ञापन

माहेश्वरी धर्मशाला में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का कार्यक्रम आयोजित किया गाय। संघ के ग्रुप-सी के नवनियुक्त अध्यक्ष अलख प्रकाश ने कहा कि डाक विभाग जनता से काफी निकटता रखने वाला विभाग है। उन्होंने कहा कि डाक कर्मी समाज को अपना परिवार और समाज का एक परिवार डाक कर्मी को अपने परिवार का सदस्य मानता है। उन्होंने डाककर्मियों से इस गरिमा को बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कैलाश प्रसाद यादव की देेखरेख में संघ के ग्रुप-सी शाखा का चयन हुआ। जिसमें अलख प्रकाश अध्यक्ष, नईम अहमद सचिव, आशाराम उपाध्यक्ष, विजय वर्मा कोषाध्यक्ष, रामगोपाल सिंह संगठन मंत्री चुने गए। उधर, पोस्टमैन एवं एमटीएस शाखा के लिए राजेश कश्यप, सत्यमोहन पोखरियाल सचिव, सुधीर कुमार उपाध्यक्ष, तेजपाल सिंह सहसचिव चुने गए। इस मौके पर गौरव कुमार, मनोज कुमार, राजकुमार, राजेंद्र कुमार, जगदीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें