फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहू जैन कॉलेज में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद(बिजनौर) । साहू जैन महाविद्यालय में छात्रों की एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। कड़ी परीक्षा के बाद एनसीसी प्रथम वर्ष में 19 और तृतीय वर्ष में 15 छात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन

साहू जैन महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य डॉ. सीपी सिंह के निर्देशन में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। 30 यूपी बटालियन बिजनौर से आए सेना के अधिकारी सूबेदार प्रकाश राय एवं ट्रेनिंग एनसीओ कुंवर सिंह ने छात्रों का टेस्ट लिया। 1500 मीटर दौड़, शारीरिक नापतौल एवं भर्ती परीक्षा के बाद एनसीसी प्रथम वर्ष में 19 एवं तृतीय वर्ष में 15 छात्रों का चयन किया गया। कॉलेज के एनसीसी प्रभारी डॉ. गुरप्रीत सिंह की देखरेख में 124 छात्र भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। डॉ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एनसीसी छात्रों को सोमवार और मंगलवार को सुबह दस बजे से ट्रेनिंग में शामिल होना होगा। शिविर में डॉ. एनपी सिंह, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ. कुसुम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें