कालागढ़। सैडिल बांध मार्ग पर पहाड़ों से टूट कर गिर रही चट्टानों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। मार्ग से चट्टानों को हटाने के लिए बांध के अधिकारियों ने मौका का मुआयना किया। सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि चट्टानों को हटाने के लिए निर्देश दे दिए हैं।
इन दिनों बरसात के बाद सैडिल बांध की पहाड़ियों पर जमा पानी के पहाड़ो की चट्टानों की दरारों में भर जाने पर चट्टानों का टूटना शुरू हो गया है। चट्टानें सीधे मार्ग पर गिर रही है। जो कभी भी सड़क को बंद कर सकती है। इसके अलावा वहां से गुजरने वाले सरकारी वाहनों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब बनी हुई हैं। सिंचाई विभाग इस मार्ग से चट्टानों को हटाकर रास्तों को सही करते है। सहायक अभियंता के अनुसार इन दिनों कई स्थानों पर चट्टानें खिसकर सड़क पर आ गई है। इन्हें हटाए जाने का काम कराने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।