फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो तीन
विज्ञापन

धामपुर। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों और शिवमंदिरों में श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। उनको झूला झूलाया गया। नगर में देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला चंपादेवी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, पंचायती शिव मंदिर, पंजाबी शिवमंदिर, राममंदिर में आकर्षक ढंग से झांकियां सजाईं। कढ़ी चावलों का भोग लगाया गया। देहात में जन्माष्टमी धूमधाम से मना। रेहड़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर के प्राचीन शिव मंदिर, पीपलवाला शिव मंदिर, काली मंदिर, कसम्पुरगढ़ी के मेन बाजार स्थित शिव मंदिर, कोटबाग के कालिका मंदिर , चिंतावाला के महादेव मंदिर, अचाराजान के हनुमान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। कसमपुरगढ़ी के मेन बाजार स्थित शिव मंदिर आदि में भजन-कीर्तन कर श्री कृष्ण का गुणगान हुआ। वहीं अफजलगढ़ में बड़ा शिव मंदिर विश्नोई मंदिर में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान श्री कृष्ण का गुणगान हुआ।नगर में झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल, नितिन कौशिक , प्रमोद बजाज, संजीव गुप्ता, विकास जैन, अतुल अग्रवाल, अनिल रस्तोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें