धामपुर। एसडीएम वीके सिंह ने नगर में संचालित कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की। डाक्टरों को हिदायत दी कि वह भ्रूण लिंग की जांच करते पाए गए तो सख्त कार्रवाई होगी।
शनिवार को एसडीएम ने सरल हॉस्पिटल, मूर्ति नर्सिंगहोम, संजीवनी नर्सिंगहोम व दयावती अस्पताल में छापेमारी कर उपकरणों की जांच की। जांच के समय मूर्ति नर्सिंग बंद मिला। स्टाफ ने बताया कि चिकित्सक बाहर गए हैं, जिस कारण से सेंटर बंद है। अन्य नर्सिंग में सम्मलित डा. लोकेंद्र चौहान, डा. दीपक अग्रवाल, डा. रश्चि चौहान, डा. स्वाति व डा. आरके चौहान उपस्थित मिले। फार्म बी जिसमें अल्ट्रासाउंड मशीन का रजिस्ट्रेशन होता है, वह सही पाया गया। भ्रूणलिंग की जांच होने संबंधी साइन बोर्ड यथा स्थान पर मिले। एसडीएम ने पिछले दो साल का रिकार्ड चेक किया। प्रत्येक अल्ट्रासाउंड करवाने वाली महिला की आईडी रखने को निर्देशित किया गया। छापेमारी में उनके साथ नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार भी शामिल रहे।