फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव समेत तीन वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जजी में सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह के साथ मारपीट और गाली गलौज करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में जिला बार एसोसिएशन के सचिव अजित पंवार समेत तीन अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक 21 जून को जिला आर एसोसिएशन के सचिव अजित पंवार , अधिवक्ता कुलदीप सिंह व एक अन्य ने जजी में उनके साथ मारपीट करते गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। जबरदस्ती आरोपियों ने उन्हें कक्ष में ले जाने की कोशिश की व सरकारी कार्य में बाधा डाली। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें