फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के बीच गिरा एचटी लाइन का तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के बीच गिरा
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंदक (बिजनौर)।
एचटी लाइन का तार खेत में टूटकर गिरने से वहां काम कर रहे किसान, महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बचे। घटना से आक्रोशित किसानों ने बिजलीघर पर जाकर हंगामा किया। जेई ने लाइनमैन को भेजकर तार जुड़वाया।
बिजलीघर चंदक के बालावाली फीडर पर गांव भवानीपुर के किसान सुखवीर, बिजेंद्र, बिट्टू, जयप्रकाश के खेतों के ऊपर से हाईवोल्टेज विद्युत लाइन गुजर रही हैं। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे किसान सुखवीर के खेत में मजदूर राजेश की पत्नी और दो बच्चे, बिजेंद्र के खेत में मजदूर हरफूल, उसकी पत्नी, ओमपाल, उसकी पत्नी व बेटा तथा किसान बिट्टू अपने खेत में काम कर रहे थे। अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर खेतों में गिर गया। गनीमत रही कि तार टूटने के साथ ही बिजली गुल हो गई। इससे खेतों में काम करने वाले करंट की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान व मजदूर तुरंत खेत से बाहर निकल गए। किसान सुबह ही बिजलीघर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। लाइनमैन किसानों के हंगामे को देखकर मौके पर पहुंचे और तार जोड़ दिया। किसानों का कहना था कि जंगल में लाइन बहुत लंबी है और बिजली के खंभे दूर-दूर हैं। इससे लाइन हर समय नीचे लटकी रहती है। फाल्ट की चिंगारी से कई बार फसल जल चुकी है। ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र के जेई नवनीत कुमार का कहना है कि झूल रहे तारों के बीच खंभे लगवाए जाएंगे।

किसानों ने बिजलीघर पर किया हंगामा
फोटो-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें