छह प्रथानों, नौ बीडीसी
का उपचुनाव एक को
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
राज्य निर्वाचन आयोग ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनके लिए नामांकन पत्र की बिक्री 16 जून से शुरू होगी। जमा करने की अंतिम तिथि बीस जून है। जिले में क्षेत्र पंचायत के नौ, ग्राम प्रधान के छह पद रिक्त है। पंचायत वार्ड सदस्यों के 184 पदों पर चुनाव इन्हीं के साथ होना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट जगतराज के अनुसार, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों पर उपनिर्वाचन के लिए प्रत्याशी नामांकन पत्र 16 जून से 20 जून तक सुबह दस से दोपहर चार बजे तक संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर सहायक रिटर्निग आफिसरों से निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधि में पड़ने वाले अवकाश में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। नामांकन पत्र 20 जून तक सुबह दस से दोपहर चार बजे जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 22 जून को होगी। उम्मीदवार 24 जून को दस से तीन बजे तक नाम वापिस ले सकते हैं। 24 जून को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। मतदान एक जुलाई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। तीन जुलाई को मतगणना होगी।
ये हैं जिले के रिक्त पद
क्षेत्र पंचायत सदस्य के अफजलगढ़, धामपुर, जलीलपुर, नजीबाबाद, नूरपुर ब्लाक में एक-एक तथा स्योहारा चार पद रिक्त हैं। अफजलगढ़ में दुलीचंदपुर व खींचरपुर, अल्हैपुर धामपुर में सहानपुर नवादा, आकू नहटौर में महुआ, किरतपुर में रायपुर मौज्जमपुर, स्योहारा में मिठ्ठेपुर में प्रधान पदों पर उपचुनाव होना है। वार्ड सदस्य के लिए अफजलगढ़ में चार, धामपुर में 11, किरतपुर में तीन, कोतवाली में 18, जलीलपुर में 57, नजीबाबाद में 44, नूरपुर में सात, मोहम्मदपुर देवमल में नौ, स्योहारा में तीन, हल्दौर में 28 रिक्तपदों पर उपनिर्वाचन होना है।
16 से मिलेंगे नामांकन पर्चे, 20 तक नामजदगी
- पंचायत वार्ड सदस्यों के 184 पदों पर भी साथ ही चुनाव, संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर मिलेंगे नामांकन पत्र