फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6141 आवेदन, 130 को मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
6141 आवेदन, 130 को मिला लाभ
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अब तक छह हजार से अधिक रेहड़ी, ठेले वालों के आवेदन पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। नगर पालिकाओं की ओर से इन रेहड़ी वालों को पहचान पत्र भी दिए जा रहे हैं। जल्दी ही सभी पात्रों को योजना के लिए ऋण दिलाया जाएगा। योजना में 6141 आवेदन हुए हैं, जिनमें से 130 लोगों को लाभ दिया जा चुका है।
कोरोना काल में सभी का रोजगार प्रभावित हुआ है। सड़क किनारे खड़े होने वाले ठेले, रेहड़ी वाले भी अपना सामान बेचकर परिवार की जीविका चलाते हैं। ये भी कोरोना काल में लॉक डाउन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत बिना दुकान के इन दुकानदारों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू की गई है। योजना में ठेला आदि लगाने वाले दुकानदारों को दस हजार रुपये तक का ऋण सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृृत किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका व नगर पंचायतों में ठेले लगाने वाले ठेले वालों को इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना में अब तक 6141 ठेले वाले आवेदन कर चुके हैं। इनके आवेदन पोर्टल पर अपलोड हो चुके हैं। इनमें से 130 ठेलेवालों को योजना का लाभ भी दिया जा चुका है। तीन हजार से अधिक आवेदन इनसे अलग विभाग में आ चुके हैं। इनका रिकॉर्ड भी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

आधार नंबर अनिवार्य
योजना में ऐसे ठेलेवालों को प्राथमिकता में शामिल किया जा रहा है, जो अतिक्रमण का कारण नहीं बनते हैं। योजना के लिए आधार नंबर अनिवार्य है। काफी ठेलेवालों के पास आधार नंबर नहीं है या फिर उनके आधार नंबर व बैंक खाते की पासबुक में नाम में अंतर है। इसे ठीक कराने के लिए कहा जा रहा है। नगर पालिका भी ठेलेवालों को पहचान पत्र जारी कर रही हैं। डूडा के परियोजना निदेशक नरेंद्र मिश्रा का कहना है कि सभी पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। योजना से ठेले वालों को अपना काम बढ़ाने में और मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
आवेदन 6141
स्वीकृत 130
सहायता राशि 10,40000
नोट - आंकडे़ डूडा कार्यालय से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें