फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक संस्थानों व सरकारी विभाग में नौकरियों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक संस्थानों व सरकारी विभाग में नौकरियों की भरमार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अगले तीन साल में नौकरियों की भरमार होगी। विभिन्न विभाग तथा औद्योगिक संस्थानों में सात हजार नौकरी निकलेगी। सबसे अधिक नौकरी चीनी मिलो में होंगी। प्रशासन ने त्रिवर्षीय जिला कौशल विकास योजना अर्थात डीएसडीपी तैयार करके शासन को भेजा है।
शासन की मंशा है कि युवक युवतियों को जिले में ही अधिक से अधिक नौकरी मिले। बेरोजगारों को नौकरी ढूंढने भटकना न पड़े। इसके लिए जिले के निजी औद्योगिक संस्थान, सरकारी कार्यालयों में रिक्त होने वाले, नव सृजित पदों का आंकलन करने के लिए जिला कौशल विकास समिति का गठन किया है। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय समिति के अध्यक्ष, केपी सिंह सीडीओ, मुकेश कुमार प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बिजनौर, आशीष कुमार जिला प्रबंधक राज्य कौशल विकास आदि समिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष कुमार ने बताया कि 40 विभाग के तीन साल में संभावित पद सृजन का आंकलन किया गया है। बताया कि अगले तीन साल में जिले की नौ चीनी मिलों में करीब 2593, पेपर मिलों मे 2520 तथा सरकारी विभाग में करीब 2000 पद खाली होंगे। कौशल विकास मिशन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में हर साल छह-छह हजार युवकों को प्रशिक्षित करके रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रबंधक के अनुसार विभाग वार नौकरी का प्लान तैयार करके जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है। आंकलन टेक्निकल पदों का किया गया है। राकेश शर्मा वरिष्ठ सहायक आईटीआई ने बताया रिक्त पद इलैक्ट्रीशियन, वैल्डर, आपरेटर, सेल्लमेन, मैकेनिक के हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें