फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 60 घंटे बीते अभी भी चल रही आयकर विभाग की जांच

Sat, 01 Nov 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर चीनी मिल के मुख्य गेट पर तैनात जवान। संवाद
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। चीनी मिल में पिछले 60 घंटों से आयकर विभाग की जांच चल रही है। आयकर विभाग की टीम 29 अक्तूबर से धामपुर चीनी मिल में अपना डेरा जमा हुए है। जांच में सभी कागजों के साथ कंप्यूटर के डाटा को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर आयकर विभाग के अधिकारियों की दो गाड़ियां परिसर से बाहर निकली। चीनी मिल के महाप्रबंधक वित्त विकास अग्रवाल को अपने साथ लेकर धामपुर जंक्शन कालोनी स्थित आवास पर पहुंची। यहां करीब दस मिनट रुकने के बाद विभागीय अधिकारी महाप्रबंधक वित्त को लेकर पुन: शुगर मिल पहुंचे। विकास अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल ने बताया कि पति ने घर से कुछ सामान लिया और टीम के साथ गाड़ी में बैठकर चले गए।
अधिकारियों से हो रही पूछताछ

सभी मिल अधिकारियों के मोबाइल फोन आयकर विभाग ने अपने कब्जे में ले रखे है और फोन स्विच ऑफ हैं। बताया गया कि टीम ने आईटी विभाग, शुगर, डिस्टलरी, केमिकल, पावर आदि के सभी एकाउंटस को अपने कब्जे में ले लिया है। डिजिटल डाटा हासिल कर जांच की जा रही है। विभाग द्वारा वाउचरों के संबंध में चीनी मिल के संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। जांच कहां तक पहुंची। इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई रही है। इस संबंध में कोई अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें