फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार्बेट टाइगर रिजर्व में नजर आए 58 वेट लैंड पक्षी

विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व में नजर आए 58 वेट लैंड पक्षी वाली खबर का फोटोकार्बेट टाइगर रिजर्व में गण
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व की रामगंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में 58 वेटलैंड पक्षी गणना करने वाले दल ने देखे। पक्षी को देखकर एप में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों के बीच से होकर रामगंगा नदी ढिकाला, गैरल, फुलई से होती हुई कालागढ़ पहुंचती है। इस क्षेत्र में वेटलैंड पक्षी गणना रविवार को की गई। सुबह से सांय काल तक लगभग आठ घंटे तक नदी के तट पर पक्षियों को देखने के लिए दल तैनात रहा। जिसमें अजीत कुमार चौहान, धर्मपाल सिंह नेगी, आशुतोष सती व दिगंबर नेगी शामिल रहे। इस दौरान नदी के किनारों पर पक्षी देखने का काम शुरू हुआ। रूबी शैल डक, कलीज,जंगली मुर्गे, फिश आउल, ब्लैक विंज स्टील्ड जैसे पक्षी दर्ज किए गए। पक्षियों का रंगीन संसार इस क्षेत्र की शान है।
- 58 पक्षी देखे गए
कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित कुमार ग्वासीकोटि ने बताया कि रामगंगा नदी में 55.73 किलोमीटर में 58 पक्षी देखे गए। पक्षियों को दूरबीन से देखकर गणना के लिए दिए गए एप में दर्ज किया गया। टीम का अनुभव काफी अच्छा व रोमांचकारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें