फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने आठ लोगों को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कार ने आठ को रौंदा
विज्ञापन

नहटौर। गांव चक के अड्डे पर बेकाबू कार की चपेट में आकर आठ लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और युवकों के परिजनों ने कार चालक को बंधक बनाकर मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ा और जाम खुलवाया। पुलिस कार चालक और जाम लगाने वाले कई युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव चक के अड्डे पर स्थित एक चाय की दुकान के बाहर कुछ लोग खड़े हुए थे। इसी दौरान नूरपुर की ओर से आ रही सेंट्रो कार अनियंत्रित हो गई। कार की चपेट मेें आकर गांव पाड़ली मांडू निवासी राजन, मंडौरा विप निवासी अमित, निक्की, मोहल्ला शीशग्रान निवासी कमला, समसपुर निवासी वैजयंती, नूरपुर निवासी शारिक, परवेज, अरशद घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और कार चालक नजीबाबाद निवासी सतीश को बंधक बना लिया। सीएचसी में उपचार के बाद पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक से मुआवजे की मांग करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर सीओ महावीर सिंह रजावत मौके पर पहुंचे और वार्ता करते हुए जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण मुआवजा लिए बिना जाम न खोलने की जिद पर अडे़ रहे। अधिकारियों की लाख कोशिश के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए जाम खुलवाया। इस दौरान ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने जाम लगाने वाले चार युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत का कहना है कि पुलिस की ओर से कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है। जाम लगाने वाली महिलाओं के नहीं हटने पर महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाया। बंधक बने कार चालक को उसके साथियों सहित मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें