फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली प्रतियोगिता में पारुल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
होली प्रतियोगिता में पारुल अव्वल
विज्ञापन

बिजनौर। लॉयनेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में पारुल प्रथम रही। एक बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में पुराने गीत और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गीत में शालू व पूजा प्रथम और मनु अग्रवाल व अंजन अग्रवाल द्वितीय रहीं। कविता में पारुल अग्रवाल ने प्रथम और पायल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में ऊषा शर्मा शामिल रही। इस अवसर पर एकता अग्रवाल, प्रियंका, सीमा, शुचि, गुंजन, अदिति, अपर्णा आदि रहे।

संजय होली किंग और रश्मि होली क्वीन बनी
बिजनौर। रोटरी क्लब बिजनौर न्यू सेंट्रल की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में गुलाल और फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर संजय अग्रवाल को मिस्टर होली किंग और रश्मि अग्रवाल को होली क्वीन का खिताब दिया गया। बुधवार को रोटरी क्लब न्यू सेंट्रल की ओर से जैन धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष माधुरी लोचन ओर राजीव लोचन ने सभी सदस्यों को गुलाल लगाकर किया। कवि रश्मि अग्रवाल और रमेश माहेश्वरी ने काव्य पाठ सुनाकर भाव विभोर कर दिया। इस दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। देवेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, राजीव लोचन, संजीव राजन, अशोक माहेश्वरी, माधव शरण अग्रवाल, दीपक गुप्ता, राजीव गर्ग, अनिल वर्मा, डा. प्रशांत कुमार गोयल, अंशुल सिंघल, विजय अग्रवाल, राजीव बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाईचारे की मिसाल स्योहारा की होली
स्योहारा। होली के अवसर पर छोटे बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। जगह जगह बच्चों ने गली मोहल्लों में आने जाने वालों को रंगों से सराबोर कर दिया। बुधवार को नगर में हर ओर हुलियारे मस्ती करते रहे। शिवाजी मार्केट, मोहल्ला पटवारियान, कालिका मंदिर, मोहल्ला मालियान, सोमवार बाजार, जैन स्ट्रीट, मोहल्ली गूंगी सराय आदि मोहल्लों में पूरी तरह होली के रंग में सराबोर रहे। स्योहारा की होली हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। यहां हर समुदाय के लोग होली के जुलूस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें