फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकियू की मासिक पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मूल्य भुगतान की मांग जारी
विज्ञापन

हल्दौर। आकियू की मासिक पंचायत में कार्यकर्ताओं ने चीनी मिलों द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पंचायत में किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया को नक्शा पांच के अंतर्गत कराए जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

आजाद किसान यूनियन की बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में मासिक पंचायत हुई। पंचायत में चीनी मिलों द्वारा किसानों के गन्ने का समस्त भुगतान न करने पर गहरा रोष व्याप्त किया गया। पंचायत में संगठन नेता युवराज सिंह ने कहा कि चीनी मिले किसानों का गन्ने का समस्त भुगतान न कर उनका आर्थिक शोषण करने में लगी है। किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत में नगर व क्षेत्र की चकबंदी नक्शा पांच व मानक अनुरूप कराए जाने, क्षेत्र की विद्युत लाइनों के शीघ्र तार बदलवाने, बढ़ाई गई विद्युत दरों में कटौती कराने, साठ वर्ष से अधिक किसानों व मजदूरों की जायज पेंशन दिलाने, पुलवामा में अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करने और वायुसेना सेना द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवाद का खात्मा कर साहसिक कार्य करने की सराहना की गई। पंचायत की अध्यक्षता मूल सिंह फौजी व संचालन ठाकुर नरेंद्र सिंह ने किया। पंचायत में कामेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, भानु प्रकाश शर्मा, सतपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, हुकुम सिंह नैपाल सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें