फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की भिडंत में हाईस्कूल के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत
विज्ञापन

नूरपुर। कार और बाइक की भिड़ंत में हाईस्कूल परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक को कार समेत पकड़ लिया।
अमरोहा जनपद के गांव सिकंदरपुर निवासी रवि शर्मा का का पुत्र तरुण शर्मा (14) हाईस्कूल का छात्र था। उसका परीक्षा केंद्र क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में था। मंगलवार की सुबह वह अपने साथी छात्र रोहित (15) के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव साहूपुरा के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। इससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार तरुण के परिजन उसे जिला अस्पताल में ले आए। वहां के चिकित्सकों ने तरुण को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे छात्र के परिजन उसे अमरोहा जिले के एक अस्पताल में ले गए। वहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को कार समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार तरुण बेहद होनहार छात्र था। तरुण तीन बहन भाइयों में वह सबसे छोटा था। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था।

आखिरी पेपर बना जीवन की अंतिम परीक्षा
तरुण का आखिरी पेपर विज्ञान विषय का था। यह परीक्षा उसके लिए जीवन की अंतिम परीक्षा बन गई।
रोजाना जाता था पापा के साथ
परिजनों के अनुसार तरुण ने हर पेपर अपने पिता के साथ जाकर दी। लेकिन आज वह अकेला ही बाइक लेकर गया। परिजनों ने उसे काफी मना किया, लेकिन वह नहीं माना और अपने साथी के साथ बाइक लेकर पेपर देने चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें