फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी ने किया मोटा महादेव मंदिर और प्रमुख मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था लिया जायजा
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। प्रशासन महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। एसपी सिटी ने मोटा महादेव प्राचीन शिव मंदिर और कांवड़ियों के प्रमुख मार्ग का निरीक्षण अधिकारियों को सुविधा और सुरक्षा पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों के सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे प्रमुख स्थानों पर लगाने के निर्देश भी दिए।
एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने सीओ अरुण कुमार सिंह के साथ नजीबाबाद-हरिद्वार स्थित मोटा महादेव प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण किया। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लाने वाले बड़ी संख्या में शिवभक्तों भगवान आशुतोष का पहला जलाभिषेक मोटा महादेव मंदिर में करते हैं। महादेव मंदिर और उसके प्रमुख मार्ग पर कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर एसपी सिटी ने मंदिर के पुजारी शशिनाथ और अधिकारियों से वार्ता की। एसपी सिटी ने कांवड़ियों के प्रमुख मार्ग से बैरियर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने, चौराहे और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी करने, कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र के गन्ना सेंटरों से गन्ना वाहनों का संचालन बंद करने तथा कांवड़ियों के मार्ग से मीट की दुकान पूर्णत: बंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी ने मोटा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मार्च तक भारी वाहनों पर रोक
नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास मार्ग से भारी वाहनों और गन्ना वाहनों के गुजरने की प्रशासन ने 26 फरवरी से चार मार्च तक रोक लगा दी है। प्रशासन ने क्षेत्र के भागूवाला, मोहनपुर, कांठपुर, मंझाड़ी, जटपुरा बौंडा, रहमापुर आदि गन्ना सेंटरों को बंद करने और उनसे गन्ना ढुलान वाहनों का संचालन बंद करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें