फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
इश्तियाक बने मुस्सेपुर के राशन डीलर
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ग्राम पंचायत मुस्सेपुर के राशन डीलर हरि सिंह की दुकान कई माह पूर्व निरस्त हो गई थी। इसके कारण गांव में राशन डीलर का पद रिक्त चल रहा था। उप जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में कोरम पूरा होने के बाद सचिव कृष्ण कुमार, नोडल अधिकारी और पुलिस सुरक्षा के बीच राशन डीलर का चुनाव शनिवार को हुआ। गांव के राशन डीलर की दुकान पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी। राशन डीलर के लिए मोहम्मद अमजद, जयवीर सिंह, मोहम्मद इश्तियाक ने अपने आवेदन जमा किए। इसमें मोहम्मद अमजद ने अपना नाम वापस ले लिया। जयवीर को 284 मत मिले, मोहम्मद इश्तियाक को 387 मत मिले। इस दौरान पूर्व डीलर हरि सिंह, मेहरचंद रवि, विदेश्वर, भाजपा नेता शिवपाल, धर्मपाल, ग्राम प्रधान मुख्तार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें