फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर सान कुंभ कार्यक्रम को लेकर गांव पहुंचे भाजपाइ

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में चौपाल लगाकर भाजपा की योजनाओं को गिनाया
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपाइयों ने गांव में चौपाल लगाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। भाजपा ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना सहित अनेक कल्याकारी योजना चलाकर समाज के हर वर्ग को जोड़ने काम किया।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किसान कुंभ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेकपुर के गांव नांदकार में चौपाल लगाई। मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल के महामंत्री चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास थीम पर काम किया। भाजपा ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए चीनी मिल को ऋण देकर किसानों की पीड़ा को दूर करने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना से गांव-गांव में बिजली पहुंचाने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को धुएं से मुक्त रखने, अटल पेंशन योजना से आर्थिक रूप से कमजोरों की मदद करने का काम किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया सह प्रभारी सुदर्शन सिंह, सेक्टर संयोजक अनिल चौहान, धर्मेंद्र चौहान, अशोक कुमार, नरेश कुमार, शेर सिंह, बलबीर सिंह, लवकुश चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें