127 शिकायतों में से मात्र चार का निस्तारण
नजीबाबाद। एसडीएम ने समाधान दिवस में आईं शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कुल 127 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील के ड्वाकरा हॉल में एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। एसडीएम और सीओ अरुण कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। कहा कि बड़ी उम्मीद के साथ फरियादी शिकायत को लेकर समाधान दिवस पहुंचता है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों से जुड़े अधिकारी तय समय पर समस्या का निस्तारण करें। कुल 127 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व की 39, पुलिस की 10, विकास की 23, समाज कल्याण की दो तथा 53 अन्य विभागों की दर्ज की गईं। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।