100 मीटर में रूकैय्या व 200 मीटर दौड़ में लक्ष्मी प्रथम
किरतपुर । ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा और शैक्षिक प्रतियोगिता में पाडला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया । शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर छात्रों को सम्मानित किया।100 मीटर दौड़ में रुकैय्या व 200 मीटर दौड़ में लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पाडला स्कूल के 75 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक कुडवा सिंह ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में रुकैय्या प्रथम, 200 मीटर दौड़ में लक्ष्मी प्रथम , 50 मीटर बाधा दौड़ में लक्ष्मी प्रथम, रिले रेस में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाडला प्रथम , खो खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाडला प्रथम , ऊंची कूद में नाजिया प्रथम, लंबी कूद में सानिया द्वितीय, लंबी कूद में लक्ष्मी द्वितीय । बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अरबाज द्वितीय , 200 मीटर दौड़ में रितिक प्रथम तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाडला से ही 200 मीटर दौड़ में मोनू द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में रितिक प्रथम , रिले रेस में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाडला प्रथम । खो खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाडला प्रथम ,ऊंची कूद में मोनू द्वितीय । प्राथमिक विद्यालय पाडला के बच्चों ने भी 200 मीटर दौड़ में अरमान द्वितीय ,400 मीटर दौड़ में अरमान द्वितीय ,प्राथमिक विद्यालय पाडला खो खो में प्रथम ,प्राथमिक विद्यालय पाडला कबड्डी में प्रथम रहा ।
बालिका वर्ग में भी 100 मीटर दौड़ में कुसुम द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में तमन्ना द्वितीय ,400 मीटर दौड़ में ज्योति द्वितीय ,लंबी कूद में ज्योति द्वितीय ,खो खो में प्राथमिक विद्यालय पाडला प्रथम एकबड्डी में प्राथमिक विद्यालय पाडला प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्व प्रधान जयपाल सिंह , विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ,चौधरी नरदेव सिंह, चौधरी पप्पू सिंह, जयवीर सिंह ,आरिफ अहमद व विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुडवा सिंह, सहायक अध्यापक रेनू रानी ,अनुदेशक नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।