अमरोहा। सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने शुक्रवार को दिल्ली में रेलवे के जीएम, डीआरएम और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सांसद ने क्षेत्र की रेल की समस्याओं को रखा है। रेल अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द निराकरण के आश्वासन दिए हैं।
सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने कैलसा वार्डर पर ओवर ब्रिज का निर्माण, अमरोहा में श्मशान के लिए अंडरपास, गजरौला रेलवे स्टेशन पर फुटब्रिज, मेमो ट्रेन का संचालन समय से करने, गजरौला एवं सिम्भावली में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, गढ़मुक्तेश्वर में कुचेसर चौपला पर ओवर ब्रिज का निर्माण, हसुपुरा रोड वक्सर एवं हिम्मतपुर रोड सिम्भावली में अंडरपास, डाना रोड वक्सर पर ओवर ब्रिज का निर्माण की मांग उठाई।