फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चंदा किया एकत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की आगे बढ़ कर करें मदद
विज्ञापन

बिजनौर। सेंट मेरी स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ ने दुकानों पर जाकर केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा एकत्र किया। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों को बताया कि केरल राज्य बाढ़ की भयंकर आपदा से जूझ रहा है। ऐसे में हर देशवासी का कर्तव्य है कि वह केरल के बाढ़ पीड़ितों की आगे बढ़ कर मदद करें।
इस दौरान कई दुकानदारों ने केरल की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धनराशि दी और उन्होंने हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया । साथ ही बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सेंट मेरी के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक फादर मैथ्यू जॉन ने बताया कि केरल की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्कूल प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। स्टाफ निजी तौर पर भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धनराशि दे रहा है। कहा कि यह रुपये बाढ़ पीड़ितों को जीवन फिर से शुरू करने में सहयोग देगा। जिनका बाढ़ ने सब कुछ छीन लिया है, उन्हें इस पैसे से फौरी तौर पर राहत मिलेगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद का आह्वान किया है। इस दौरान प्रधानाचार्या सिस्टर रिंसी, मुकेश पिलानिया, सुरजीत सिंह, आशीष राणा, रवि दत्त, अल्पना सिंह, अंजलि चौहान, वंदना सिंह, स्मिता थॉमस, अनुपमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें