फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित संगठनों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जंतर मंतर पर भारतीय संविधान की प्रतियां जलाने और बाबा भीमराव आंबेडकर का अपमान करने के विरोध में भीम आर्मी और भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर तत्काल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार आंबेडकर के नेतृत्व में तमाम दलित समाज के लोग एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां लोगों ने जमकर नारेबाजी की। डीएम हेमंत कुमार को ज्ञापन सौंपकर बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय संविधान की प्रतियां जलाकर बाबा भीमराव आंबेडकर का अपनाम किया गया है। इससे संविधान पर आस्था रखने वाले व्यक्तियों की भावनाओं को भारी ठेस पहुंची है। भारतीय संविधान पर बड़ी-बड़ी बात करने वाली पार्टियां चुप होकर तमाशा देख रही हैं। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान परम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रेवती सिंह, गुलशन कुमार, सुमित, अजय कुमार, बंटी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें