फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तबाह कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली की दरों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को चौपट करने वाला फैसला बताते हुए बढ़ाई गई दरों को वापस लेने की मांग को लेकर रालोद नेता मनवीर सिंह चिकारा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा गया है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की अकर्मण्यता को गरीब किसानों के ऊपर लादकर सरकार ने अन्याय किया है। इसके खिलाफ पार्टी जनआंदोलन चलाकर सरकार को फैसला बदलने पर मजबूर करेगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में बढ़ाई गई दरें वापस लेने और किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, टूटे तार व पोल बदलने और बिजली संबंधी शिकायतों का तुरंत समाधान करने की भी मांग ज्ञापन में की है। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। कहा है कि जल्द ही सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पोल खोल, धावा बोल अभियान चलाया जाएगा। ज्ञापन में मनवीर सिंह चिकारा के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें