फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान को पूरी तरह सफल बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने निर्देश दिए कि पांच अगस्त को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो दिवस को शत प्रतिशत रूप सफल बनाए। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों तथा शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका के सभासदों द्वारा पल्स पोलियो बूथों का समारोहपूर्वक उद्घाटन कराएं। स्कूली बच्चों की टीमें बना कर उन्हें घर-घर भेजें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रवीण मिश्रा कलक्ट्रेट के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कार्याें की विभागवार समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नि:शुल्क और पूर्ण गुणवत्ता के साथ जनसामान्य को प्राप्त हो। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिले में जननी सुरक्षा योजना का संचालन मानक के अनुरूप करें और प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की विश्वसनीयता को बढ़ाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एमओआईसी को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने कार्य में अपेक्षित सुधार लायें अन्यथा जिस प्राथमिक अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मानक से कम प्रसव होना पाए गए तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
नवजात शिशु टीकाकरण कार्य के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शत प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जा कर सर्वे करें और उसी के आधार पर ड्यू लिस्ट बनायें ताकि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहने पाये। यह भी निर्देश दिए कि जो आशाएं अपने कार्य में शिथिलता बरत रही हैं और अपने कर्तव्यों के प्रति असंवेदनशील हैं, उनको तत्काल सेवा मुक्त किया जाए और उनके स्थान पर कर्मठ और निष्ठावान आशाओं को नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश मित्तल,, जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण के अलावा सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी तथा एमओआईसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें