फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापति समाज के लोगों ने तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र के विधायक का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रजापति समाज ने विधायक का स्वागत किया
विज्ञापन

धामपुर। तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र (बांदा) के भाजपा विधायक ब्रजेश कुमार प्रजापति का धामपुर में पहुंचने पर स्वागत किया । प्रजापति समाज के लोगों ने ब्रजेश कुमार प्रजापति को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की। इससे पहले विधायक भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर लोकेश कुमार प्रजापति के निवास पर भी स्वागत हुआ। धामपुर में स्वागत करने वालों में केडी सिंह प्रजापति जिला संरक्षक , ऋषि पाल सिंह प्रजापति जिला अध्यक्ष, डॉ लोकेश कुमार प्रजापति महासचिव, सुनील कुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह प्रजापति जिला उपाध्यक्ष , गजेंद्र सिंह , मुकेश कुमार दक्ष व दिनेश प्रजापति शामिल रहे। उधर, शेरकोट में भी विधायक ब्रजेश कुमार का स्वागत हुआ। विधायक बनने के बाद पहली बार स्कूल पहुंचे ब्रजेश कुमार ने अपने गुरुजनों को नमन किया। बताया गया कि ब्रजेश कुमार शेरकोट के कालेज में पढ़े है। उन्होंने इस कामयाबी को गुरुजनों का आशीर्वाद बताया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि किसी भी समस्या या कार्य के लिए वे किसी भी समय उनसे मिल सकते है। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनीत कुमार त्यागी, प्राइमरी प्रभारी विजय वर्मा , लखवीर सिंह, महेश चंद, दिनेश कुमार, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, बेगराज सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें