धामपुर। कन्या इंटर कॉलेज के पास खुली शराब और बीयर की दुकान महिला मंडल की सदस्यों के विरोध के चलते बंद हो गई थी। अब आबकारी विभाग ने इसे नगीना चौक पर प्राचीन शिव मंदिर पास खुलवाया है। यहां भी लोगों ने दुकान का विरोध शुरू कर दिया। रविवार को आसपास के लोगों ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन किया और कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर दुकान को बंद कराने की मांग की।
गौरतलब है कि आबकारी विभाग की ओर से एक सप्ताह पहले कन्या इंटर के निकट अंग्रेजी शराब और बीयर की दो दुकानों को खोला गया था। इन दुकानों को यहां से बंद कराने के लिए महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी और जिला उपाध्यक्ष संतोष सैनी ने महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद रविवार को इन दुकानों को नगीना चौक के निकट खुलवा दिया गया। रविवार को आसपास के लोग एकत्र होकर कोतवाल के पास पहुंचे और दुकानों को बंद कराने की मांग की।
कोतवाल मनोज कुमार ने कहा कि वह दुकान बंद या चालू नहीं करा सकते हैं। उनका काम शांति व्यवस्था को बनाने का है। यदि वह एसडीएम या डीएम से दुकान बंद कराने का आदेश करा लाते हैं तो पुलिस आदेशों का अमल कराएगी। विरोध कर रहे संजीव कुमार अग्रवाल, अभय कुुमार गोयल ने बताया कि जहां पर शराब की दुकानों को खोला गया है। वहां पंजाबी कॉलोनी का प्राचीन शिव मंदिर है।