फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार का एलान
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनोद कुमार ने सरकार पर शिक्षक विरोधी होने का आरोप लगाया है। छह फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करने का एलान किया है। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्ण कालिक शिक्षक का दर्जा दिलाने सहित कई मांगों को जल्द पूरा कराने को लेकर चल रहे आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

फैजाबाद में 28 जनवरी से संपन्न हुए तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के बाद मंगलवार शाम पत्रकारों से वार्ता में जिला मंत्री ने कहा कि सम्मेलन में परीक्षाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। सरकार को अवगत करा दिया गया है। बुलंदशहर में 13 जनवरी को डीआईओएस के उत्पीड़न से तंग होकर दलित शिक्षक ब्रजेश कुमार ने आत्महत्या करने के मामले में डीआईओएस को दोषी माना गया है। बताया गया कि बृजेश कुमार की कॉलेज में नई तैनाती थी और रुके वेतन को दिलाने के लिए डीआईओएस रिश्वत की मांग कर रहे थे। सरकार से वित्त विहीन शिक्षकों को पूर्ण कालिक शिक्षक का दर्जा दिलाने, पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की गई। सम्मेलन में बिजनौर जिले से सुरेंद्र मलिक, मयूर मलिक, विनोद कुमार, टीकेश चौधरी, हंसराज सिंह, उदयराज सिंह, गतेंद्र सोलंकी, धर्मवीर सिंह, पृथ्वीरज सिंह, अमर सिंह, चेतन कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें