शिक्षा विभाग ने कराया प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण
फोटो- 31एनजेडबी06आर
अमर उजाला ब्यूरो
भागूवाला/नजीबाबाद । सांसद डॉ. यशवंत सिंह की ओर से भागूवाला के ग्राम पंचायत रफीपुर मोहन में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज स्थापना की मांग जल्द ही साकार होने जा रही है। डीआईओएस के निर्देश पर जीआईसी के प्रधानाचार्य ने ग्राम पंचायत की ओर से राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया।
सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने अगस्त 2017 में भागूवाला की ग्राम पंचायत रफीपुर मोहन के मौजा फरजपुर में स्थित ग्राम पंचायत की लगभग 30 बीघा भूमि में बालिका डिग्री कॉलेज स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा था। भागूवाला क्षेत्र में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज स्थापना का क्षेत्रवासियों का स्वप्न जल्द ही साकार होगा। ग्राम पंचायत की ओर से डिग्री कॉलेज के लिए ग्राम पंचायत की भूमि देने के फैसले के बाद सांसद का प्रयास रंग लाया। शासन ने राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज की स्थापना को गंभीरता से लिया है। डीआईओएस के निर्देश पर राजकीय इंटर कॉलेज भागूवाला के प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल सिंह ने मोहनपुर-फरजपुर पहुंचकर ग्राम पंचायत की ओर से ाजकीय बालिका डिग्री कॉलेज की चिंहित जमीन का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, पूर्व एमडी कन्हैया सिंह, सुखवीर सिंह, गंगाराम, नत्थू सिंह, मुकेश, तारा सिंह की उपस्थिति में प्रधानाचार्य ने क्षेत्र का भ्रमण कर मोटामहादेव बाईपास मार्ग स्थित प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।