फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी किसानों का कर्ज माफ करने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश के सभी किसानों की कर्ज माफी सहित अनेक मांगों को लेकर भारतीय किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने तहसील में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार को दिया।
विज्ञापन

धरने में वक्ताओं ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। किसान परिवार का पालन पोषण भी ठीक से नहीं कर पा रहा है तो वह बिजली के बढ़े बिल कैसे देगा। जिलाध्यक्ष नौबहार सिंह ने कहा कि गंगा जिले के किसानों की हजारों बीघा जमीन हर साल काट देती है। किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान होता है, लेकिन इसकी भरपाई नहीं होती है। तहसीलदार को दिए ज्ञापन में बिजली की बढ़ाई गई दर वापस लेने, सभी किसानों का कर्ज व अतिरिक्त बढ़ा ब्याज माफ करने, गंगा पर तटबंध बनवाने, जिले का गन्ना उत्तराखंड में बेचने पर लगी रोक हटवाने की मांग की। इस दौरान कौशल कुमार, विपिन राजपूत, विजय सिंह, ओमप्रकाश, विजय सिंह, रामअवतार शर्मा, हरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें