फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान सरकार के खिलाफ चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर किया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के चिकित्सकों ने राजस्थान सरकार की कार्रवाई के विरोध में काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवरमेंट डॉक्टरर्स एसोसिएशन और प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उप्र के आह्वान पर चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर कार्य किया। अध्यक्ष डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार चिकित्सकों को शोषण कर रही है। चिकित्सकों ने कुछ मांगों को लेकर आंदोलन किया था। उसके बाद सरकार के मांगे पूरी होने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त कर दिया था, लेकिन राजस्थान वादा खिलाफी कर अब चिकित्सकों को गिरफ्तार कर रही है। यहां तक की घर पर चिकित्सक के नहीं मिलने पर उनके परिवारों को पकड़ा जा रहा है। अगर राजस्थान सरकार जल्द होश में नही आई तो उनके खिलाफ पूरे भारत में चिकित्सक आंदोलन करेंगे। पूरे जिले में काला फीता बांधकर कार्य करने वालों में डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. सुखवीर सिंह, डॉ. विशाल दीवाकर, डॉ. राजीव रस्तौगी, डॉ. सुमित राठी, डॉ. केके सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें