फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट में धरना दिया। किसानों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों की ब्याज दर पर सहकारी समितियों द्वारा कर्ज देने, गन्ना पर्चियों की संख्या बढ़ाने, सेंटर पर घटतौली रोकने आदि की मांग की है। संगठन ने मांगों को लेकर छह सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिले से आए किसान गन्ना समिति में इकट्ठा हुए। पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। किसान कम गन्ना पर्ची आने को लेकर चिंतित थे। किसानों का आरोप है कि गन्ना कटने से खेत खाली नहीं हो रहे हैं। छोटे किसान गेहूं कब बोएंगे। इसके बाद किसान प्रांतीय महामंत्री कैलाश लांबा व जिला अध्यक्ष हरि सिंह चौहान की अगुवाई में प्रदर्शन करते कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। किसानों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि देश का पेट भरने वाला किसान अपनी मांग को पूरा करने के लिए भटक रहा है। गन्ना जिले की मुख्य फसल है। गन्ने का पूरा दाम किसान को नहीं मिल रहा है। सहकारी समितियों में ट्रांसफर एंट्री के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। इसके बाद संगठन की ओर से एसडीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में गन्ने की बढ़ती पैदावार को देखते हुए ओवर वेट काटना बंद करना, समितियों द्वारा किसान को लोन देते समय जमीन को बंधक रखने की व्यवस्था समाप्त करने, घटतौली रोकने, बिजली की बढ़ी दर वापस लेने की आदि की मांग की गई है। मुनिदेव त्यागी, विनोद कुमार, हरी सिंह, भीम सिंह, सोमपाल, शकील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें