फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय की छात्रा को हवस का शिकार बनाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरअसल जूनियर हाईस्कूल के एक छात्र ने प्राथमिक विद्यालय की छात्रा को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील के गांव गांवड़ी में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े सनसनीखेज घटना घटी। दलित समाज की नौ वर्षीय एक लड़की घर से कुछ फासले पर नहर क्षेत्र में कूड़ा डालने गई थी। आरोप है कि दोपहर करीब ढाई बजे गांव के ही एक किशोर ने बालिका को बुरी नीयत से पकड़ लिया। संयोग से किशोर के हमले से बालिका बच निकली। उसने भागकर अपनी आबरू और जान बचाई। बालिका के गले पर नाखूनों से नोंचने के निशान और कपड़े फटे देखकर उसके परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई।
परिजन पुत्री को साथ लेकर थाने पहुंच गए। बालिका ने पुलिस को आपबीती बताई। बालिका के पिता की ओर से गांव के ही दलित बिरादरी के किशोर मनोज (15) के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने पीड़ित बालिका को मेडिकल के लिए बिजनौर भेज दिया। पता चला है कि पीड़ित बालिका प्राइमरी स्कूल की छात्रा है, जबकि आरोपी किशोर गांव में ही स्थित जूनियर हाईस्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें