चांदपुर (ब्यूरो)। गांव सैंदवार आर्य समाज मंदिर में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वाधान में निशुल्क साप्ताहिक योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में पीट के योगाचार्य देवदत्त आर्य ने बताया कि योग प्राणायाम सभी वर्ग संप्रदाय के मनुष्यों को अपनाना चाहिए। इससे समान रूप से सभी को लाभ पहुंचता है। उन्होंने बताया कि इससे माइग्रेन, जोड़ दर्द, कब्ज, अनिद्रा, रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। शिविर में रमेश आर्य, डा. अरविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह, नरदेव सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।